मोतिहारी: संग्रामपुर पुलिस ने दो चोरी की मोटरसाइकिल और शराब के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
चोरी के दो मोटरसाइकिल व शराब के साथ संग्रामपुर पुलिस ने दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वाहन जांच के दौरान ग्राम कोईरगावा बिन टोली से 102 लीटर देसी शराब एवं दो मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त सैयद आलम एवं विकेश कुमार को गिरफ्तार किया है। जांच के क्रम मे दोनों बाइक चोरी का निकला। जानकारी पुलिस के द्वारा सोमवार को 2:58 पर दी गई।