डुमरांव: छठिया पोखरा छिनतई कांड का खुलासा, ₹99,500 नगद और दो चेक बरामद, दो अपराधी गिरफ्तार
Dumraon, Buxar | Apr 23, 2026 डुमरांव थाना क्षेत्र के छठिया पोखरा के समीप बुधवार को हुई छिनतई की घटना का पुलिस ने महज कुछ घंटों के भीतर सफल उद्भेदन करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि पुलिस ने उनके पास से छीने गए नगद रुपये, चेक व अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद कर लिए हैं।