प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ मंडी में जिंसों की बंपर आवक, एक किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगी
प्रतापगढ़ कृषि उपज मंडी में आज जिंसों की बंपर आवक से पूरे दिन रौनक और दबाव का माहौल बना रहा। सुबह मंडी खुलने से पहले ही बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं, जो दोपहर बाद तक जारी रहीं। मंडी गेट के बाहर दोनों ओर करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की लाइनें देखी गईं, जिससे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई। मंडी खुलते ही गेहूं, चना, सोयाब