इटारसी: इटारसी में पटना एक्सप्रेस ट्रेन से मोबाइल स्नेचिंग का आरोपी हुआ फरार, पुलिसकर्मी के सोने के दौरान रस्सी खोलकर भागा चोर
इटारसी क्षेत्र में मोबाइल स्नेचिंग के एक आरोपी के पटना एक्सप्रेस ट्रेन से फरार होने का मामला गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे सामने आया है। आरोपी को गुजरात पुलिस की टीम सूरत लेकर जा रही थी। रास्ते में इटारसी के पास उसने हाथों में बंधी रस्सी खोल ली और मौका मिलते ही चलती ट्रेन से उतरकर भाग गया। गुजरात पुलिस ने घटना की जानकारी इटारसी जीआरपी को दी ।