हरदोई: सिपाही भर्ती परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, तलाशी के बाद दी जा रही एंट्री
Hardoi, Hardoi | Jun 8, 2026 हरदोई में उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के पहले दिन जिले के परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली। परीक्षा केंद्रों के बाहर सुबह से ही अभ्यर्थियों की लंबी कतारें लग गईं। केंद्रों में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली गई, इसके बाद ही उन्हें अंदर जाने की अनुमति दी गई।