तिलोई: फुरसतगंज में पल्स पोलियो जागरूकता रैली का आयोजन
Tiloi, Amethi | Dec 13, 2025 शनिवार दोपहर करीब ११ बजे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत से एक दिन पूर्व कस्बे में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुरसतगंज के अधीक्षक डॉ. अभिषेक शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली फुरसतगंज कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी I