बालाघाट: स्कूल बसों की सुरक्षा जांच में बालाघाट पुलिस सख्त, 27 स्कूलों को नोटिस और दो बसों का कटा चालान
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार जिले में 8 से 17 जुलाई 2026 तक 10 दिवसीय विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना, विद्यालय प्रबंधन एवं वाहन संचालकों को सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक करना तथा स्कूल वाहनों में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराना है। अभियान के तहत पुलिस द्वारा व