चौरीचौरा: 2027 में बनेगी प्रचण्ड बहुमत की भाजपा सरकार: रजनी पाण्डेय
चौरी चौरा विधान सभा क्षेत्र के भोपा चौराहे पर सोमवार को चार बजे भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेशनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने भाजपा की प्रदेश मंत्री रजनी पाण्डेय के प्रथम आगमन पर फूल माला भेट कर भव्य स्वागत किया।प्रदेश मंत्री रजनी पाण्डेय ने स्थानीय कार्यकर्ताओं का धन्यवाद देते हुए कहा कि भाजपा परिवार मेरा परिवार है मै स्वागत कार्यक्रम से अभिभूत हूं।