कुटुंबा: 2 जून को औरंगाबाद पहुंचेंगे सीएम सम्राट, बभंडीह खेल मैदान में सहयोग शिविर का करेंगे अवलोकन, तैयारियां तेज
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आगामी 2 जून को औरंगाबाद जिले के कुटुंबा प्रखंड स्थित बभंडीह खेल मैदान में आगमन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है और कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक महकमे में उत्साह के साथ-साथ सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को