गिरिडीह: मुफस्सिल थाना के पहाड़पुर गांव में पेड़ से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में गुरुवार को एक हादसा हो गया। गांव निवासी राकेश मुर्मू पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों ने उसे तुरंत गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे तक उसका इलाज चल रहा था।राकेश अपने घर के पास लिप्टस के पेड़ की टहनियां काटने के लिए बिना किसी सुरक्षा साधन के पेड़ पर चढ़ा था।।