करछना: करछना तहसील में आयोजित समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनी जनसमस्याएं
करछना तहसील परिसर में आज शनिवार सुबह समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जहां एसडीएम ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान राजस्व, पुलिस सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों के शीघ्र समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।