बरौंधा वन परिक्षेत्र के तेलाईचुवा गांव के दर्जनों आदिवासियों ने आज जिला पंचायत सदस्य संजय सिंह के नेतृत्व में सतना कलेक्ट्रेट पहुंचकर डिप्टी कलेक्टर को एक मांग पत्र सौंपा, ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से आरोप लगाया कि वन विभाग द्वारा उन्हें उनकी काबिज जमीनों से बेदखल करने की कार्रवाई की जा रही है, जो पूरी तरह अनुचित है। ज्ञापन में मांग की गई है कि आदिवासियों को उनकी वर्षों से काबिज जमीन से बेदखल करने की प्रक्रिया तत्काल रोकी जाए। साथ ही, इन ग्रामीणों ने अपनी खेती-किसानी वाली जमीन पर मालिकाना हक (पट्टा) प्रदान करने की पुरजोर मांग की है, इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य संजय सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे, जिन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई।