हिसुआ: हिसुआ में चला ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ स्वच्छता अभियान, अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया श्रमदान
Hisua, Nawada | Oct 1, 2026 हिसुआ नगर परिषद क्षेत्र में गुरुवार को ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026’ के तहत ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वच्छता पदाधिकारी गुलशन कुमार के नेतृत्व में नगर परिषद के अधिकारियों, कर्मचारियों और सफाई मित्रों ने विभिन्न वार्डों, मुख्य सड़कों, चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर श्रमदान किया। इस दौरान कचरा हटाने के साथ नालियों की सफाई की गई