बांगरमऊ: बांगरमऊ में पांच नामित सभासदों को एसडीएम ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
उन्नाव के बांगरमऊ में गुरुवार शाम 5 बजे नगर पालिका सभागार में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ, जहां उपजिलाधिकारी बृजमोहन शुक्ला ने पांच नामित सभासदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नव-नियुक्त सभासदों ने नगर विकास, स्वच्छता और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। समारोह में पालिका अध्यक्ष राम जी गुप्ता समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। हालांकि, छोटे