मुरैना नगर: बेरियल के पास हाईवे पर अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को मारी टक्कर, घायल अस्पताल में भर्ती
नेशनल हाईवे 44 पर बेरियल के पास अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे व्यक्ति बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद आसपास के लोगों के द्वारा ई-रिक्शा में घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां ड्यूटी डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद घायल व्यक्ति को पुलिस की मदद से जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।