दानापुर–बेहटा एलीवेटेड रोड पर तेजी से काम जारी है।
परियोजना में एक साथ चार लॉन्चर के माध्यम से सुपर स्ट्रक्चर की लॉन्चिंग की जा रही है। पिलरों के ऊपर एलीवेटेड रोड का ढांचा तेजी से आकार ले रहा है, जिससे निर्माण कार्य ने नई गति पकड़ ली है।
इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद पटना से कोयलवर के बीच 4-लेन एलीवेटेड रोड और नीचे 4-लेन सड़क, यानी कुल 8-लेन का आधुनिक कॉरिडोर तैयार होगा। इससे पटना, आरा, बक्सर और दिल्ली की ओर यात्रा पहले से कहीं अधिक आसान और तेज हो जाएगी।
बिहार के सबसे महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं में से एक की यह शानदार झलक।
Bihar, India | Jun 21, 2026