अधौरा: भभुआ थाना के पास ई-रिक्शा की टक्कर से पैदल जा रही महिला घायल, इलाज जारी
Adhaura, Kaimur | May 30, 2025 भभुआ थाना के पास ई रिक्शा के जोरदार टक्कर में पैदल जा रही एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना शुक्रवार को 10 बजे की बताई गई। अधौरा थाना क्षेत्र के कला कदहर गांव निवासी राजू सिंह की पत्नी अनीता देवी बताई जाती है। जहां सदर अस्पताल पहुंचे उनके परिजनों ने बताया कि महिला की बेटी का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां वह अपनी बेटी को देखकर घर जा रही थी।