राजगढ़: करनवास थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 52 पर अनियंत्रित कार बिजली के पोल से टकराई, सात लोग घायल
करनवास थाना प्रभारी संगीता शर्मा ने जानकारी देते हुए रविवार को शाम 5:00 बजे करीब बताएं कि करनवास थाना क्षेत्र के परसुरिया के पास तेज रफ्तार कर एक बिजली के पोल से टकरा गई। इस हादसे में महाकाल उज्जैन के दर्शन कर झांसी जा रहे साथ लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से दो गंभीर घायलों को उपचार के लिए रेफर किया गया।