गाज़ीपुर: गंगा में डूबे तीन किशोरों में से तीसरे का शव भी मिला, 72 घंटे बाद गौसपुर में कुंदन का शव बरामद हुआ
गाजीपुर में गंगा नदी में डूबे तीन किशोरों में से तीसरे किशोर का शव भी बरामद कर लिया गया है। तीन दिन से चल रहे रेस्क्यू अभियान के बाद आज शाम कुंदन का शव गौसपुर के पास मिला है। दो किशोरों के शव कल ही बरामद कर लिए गए थे। हादसे के बाद से ही इलाके में मातम पसरा हुआ है।दरअसल गाजीपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र के पोस्ता गंगा घाट पर 9 नवंबर को उस समय बड़ा हादसा हो गया ।