बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का मानना है कि भारत के साथ अच्छे संबंध ढाका के अपने हित में हैं। उन्होंने यह बात ऐसे समय कही है, जब तारिक रहमान के भारत आने पर संशय बना हुआ है और दोनों देशों के रिश्ते में खटास देखी गई है। बांग्लादेश सरकार ने शेख हसीना के भारत में होने को ढाका-दिल्ली के रिश्ते में 'बड़ी अड़चन' कहा है। इस सबके बीच अवामी लीग नेता शेख हसीना ने द संडे गार्डियन के साथ बातचीत में कई सवालों के जवाब दिए हैं।
बांग्लादेश में तारिक रहमान और मोहम्मद यूनुस के शासन के सवाल पर शेख हसीना ने कहा कि सत्ता के सिर्फ चेहरे बदले हैं, दिशा नहीं बदली है। मोहम्मद यूनुस ने बदले की भावना, लोगों को बाहर रखने और संस्थाओं को खत्म करने की राजनीति शुरू की थी। तारिक रहमान ने इसे जारी रखा है। यूनुस ने अवामी लीग को कमजोर करने पर काम किया। फिलहाल भी यही हो रहा है।
#SheikhHasina #Bangladesh #IndiaBangladesh #IndiaBangladeshRelations #AwamiLeague TariqueRahman MuhammadYunus
Korba, Korba | Aug 30, 2026