🚨 बलिया में सनसनीखेज वारदात: स्कूली बच्चियों के अपहरण की कोशिश नाकाम, उभांव पुलिस ने मुस्तैदी से छुड़ाया!
बलिया के सुखपुरा थाना क्षेत्र के पचखोरा में स्कूल का प्रोजेक्ट खरीदने ई-रिक्शा में बैठी दो नाबालिग बच्चियों को चालक और उसके साथी ने नशीला स्प्रे मारकर बेहोश कर दिया। अपहरणकर्ता उन्हें लेकर भाग रहे थे।
👮 ऐसे बचीं बच्चियाँ:
उभांव पुलिस इलाके में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी बीच एक छोटी बच्ची को होश आ गया और उसने सूझबूझ दिखाते हुए पुलिस को इशारा कर बताया कि उनका अपहरण किया जा रहा है।
🏫 सुरक्षित पहुँचीं स्कूल:
पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए दोनों बच्चियों को सुरक्षित छुड़ाया और नवजीवन स्कूल पहुँचाया। परिजनों ने डायल 112 को सूचना दी, जिसके बाद PRV 8984 बच्चियों और परिजनों को लेकर उभांव थाने पहुँची। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
#BalliaNews #UPPolice #CrimeNews #BreakingNews #Ballia