बेल्थरा रोड: अखोप गांव में खेत में काम के दौरान बुजुर्ग को सांप ने डसा, जिला अस्पताल में हुआ इलाज
उभांव थाना क्षेत्र के अखोप गांव में खेत में काम कर रहे 80 वर्षीय असलम को विषैले सांप ने डस लिया। घटना के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सीयर ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ, जिसके बाद शु