बहराइच: बहराइच गोंडा मार्ग पर बाइक सवार भाइयों को ठोकर मार कर घायल करने के मामले मे बाइक चालक के खिलाफ पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
बहराइच के कोतवाली देहात इलाके के बहराइच गोंडा मार्ग पर बाइक सवार दो भाइयों को ठोकर मारने के मामले में तेज रफ्तार बाइक चालक के खिलाफ पीड़ित भाई की तहरीर के आधार पर कोतवाली देहात पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। पीड़ित माकूल खान ने सोमवार को बताया कि घटना 19 अगस्त की है जब उसके दो भाई हादसे का शिकार हुए थे जिसमें एक लखनऊ रेफर हुआ था।