बहराइच: नर्सिंगडीहा गांव में सर्पदंश से महिला की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
बहराइच में थाना क्षेत्र रिसिया के नर्सिंगडीहा गांव निवासी सावित्री देवी घर के कमरे में सो रही थीं। इसी दौरान उन्हें सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जाच में जुटी है।