बहराइच: दुलदुल हाउस से गमगीन माहौल में परंपरागत तरीके से निकाला गया चेहल्लुम का जुलूस, अंजुमनों ने किया मातम
बहराइच के कोतवाली नगर इलाके के नजीरपुरा स्थित दुलदुल हाउस से सोमवार को परंपरागत तरीके से गमगीन माहौल में चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया जो अपने परंपरागत रास्तों से होते हुए कर्बला की ओर रवाना हुआ। बता दें कि इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत के 40 दिन पूरा होने पर यह जुलूस निकाला जाता है। इसी परंपरा के तहत आज यह जुलूस निकाला गया।