बहराइच: नकवा गांव के पास सड़क हादसे में घायल महिला की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले के हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत नकवा गांव के पास पैदल जा रही कृष्णा देवी को बाइक सवार ने ठोकर मार दी थी। इस हादसे में घायल हो गई। परिजन उन्हें लखनऊ लेकर जा ही रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस अब आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है।