बहराइच: बगियापुरवा में तालाब के पानी में डूब कर युवक की हुई मौत, पुलिस जाच में जुटी
जिले के नानपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बगियापुरवा में तालाब के पानी में डूब कर युवक की मौत हो गई। जिसकी परिजनों के द्वारा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जाच में जुटी हुई है। परिवार के लोगों ने बताया कि मेला देखकर घर आ रहा था। तभी डूब कर मौत हुई है।