मेड़ता: मेड़ता सिटी में धूमधाम के साथ मनाई गई हनुमान जयंती ,सर्व वैष्णव समाज में शहर में निकली विशाल शोभायात्रा
Merta, Nagaur | Apr 23, 2024 मेड़ता सिटी में सर्ववैष्णव समाज की ओर से हनुमान जयंती पर शहर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर शोभायात्रा में वैष्णव समाज के सैकड़ो श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह शोभायात्रा बालाजी बगीची से रवाना हुई गांछा बाजार, चारभुजा मन्दिर , गांधी चौक, घाणा मार्केट, पदम कुम्हारों मोहल्ले से हनुमान बगीची पहुंची यहां पर सुंदरकांड के पाठ का आयोजन हुआ।