अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में मंगलवार की सुबह 9 बजे परेड की सलामी ली गई। इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवाई गई एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल करवाया गया।