बांके बाज़ार: शिव मंदिर के पास से सौर ऊर्जा प्लेट चोरी होने पर ग्रामीणों में आक्रोश
बाँके बाजार प्रखंड के बालासोत गांव स्थित शिव मंदिर के पास से सौर ऊर्जा प्लेट चोरी होने का मामला सामने आया है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। घटना के बाद गांव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, मंदिर परिसर के पास लगाए गए सौर ऊर्जा प्लेट गांव के लोगों की सुविधा और रोशनी के लिए लगाए गए थे। बीती रात अज्ञात