महोबा: गांधीनगर के निवासियों ने घटिया सड़क निर्माण पर जताया आक्रोश, डीएम से जांच और ठेकेदार का भुगतान रोकने की मांग की
Mahoba, Mahoba | Apr 8, 2026 सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध जताया है। चरखारी बाईपास से रेलवे लाइन तक बन रही सड़क में घटिया सामग्री और टेढ़े निर्माण का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पहली बारिश में ही टूट सकती है। नाराज लोगों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर जांच कराने और ठेकेदार के भुगतान पर रोक लगाने की मांग की है।