शामली: शामली में 16 किलो मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार तस्करों के संबंध में सीओ अमरदीप मौर्य ने दी जानकारी
Shamli, Shamli | Dec 8, 2024 रविवार की शाम करीब 6 बजे सीओ शामली अमरदीप मौर्य ने बताया कि एएनटीएफ यूनिट व शामली कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में छपरा बिहार निवासी रंजन व बेगनाथ एवं ऊन निवासी नासिर को करीब 16 किलो मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया है। सीओ ने बताया कि शामली कोतवाली पर केस दर्ज कर तस्करों से पूछताछ की जा रही है, जिसके बाद उन्हें जेल भेजा जाएगा।