होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने असम के मतदाताओं से मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का किया आग्रह
नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने असम पहुंचकर यहां आगामी 9 तारीख में होने वाले मतदान को लेकर सभी मतदाताओं से उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की है। उन्होंने इसे लोकतंत्र का महापर्व बताते हुए नागरिकों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया। सांसद चौधरी ने कहा कि प्रत्येक मतदाता की भागीदारी लोकतंत्र को मजबूत बनाती है।