मौजमाबाद: सामोद इलाके में सरकारी नौकरी एएनएम के पद पर जॉइनिंग करने जा रही महिला को ट्रेलर ने मारी टक्कर, मौके पर हुई दर्दनाक मौत
सामोद थाना इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे में जॉइनिंग पर जा रही महिला स्वास्थ्यकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी,जिससे बाइक पर पीछे बैठी 37 वर्षीय आशा देवी महाजन की घटनास्थल पर ही जान चली गई। हादसे में उनके पति बंशीधर महाजन को मामूली चोटें आई हैं। वहीं घटना की सूचना के बाद सामोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची।