🌸 श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर का आयोजन 🌸
श्री गुरु संत रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा के निदेशानुसार उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह की अध्यक्षता में बारुण प्रखंड के महादलित टोला बर्डीखुद में श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का उद्देश्य अनुसूचित जाति टोलों में निवासित पात्र परिवारों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सुविधाओं से शत-प्रतिशत आच्छादित करना तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गुरु संत रविदास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ तथा दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का विधिवत उद्घाटन किया गया।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभुकों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने की कार्रवाई की गई। इस दौरान लेबर कार्ड, जॉब कार्ड, वासिगत पर्चा, प्रधानमंत्री आवास योजना की चाबी, जन्म प्रमाण-पत्र, राशन कार्ड सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज एवं योजनाओं से संबंधित लाभ का वितरण किया गया।
शिविर के माध्यम से राशन कार्ड, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, मनरेगा, जीविका, कौशल विकास, ई-श्रम, नल-जल, बिजली कनेक्शन, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाएं सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं से पात्र परिवारों को आच्छादित करने की पहल की गई।
उप विकास आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को शिविर में प्राप्त आवेदनों एवं मामलों का नियमानुसार त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया और कहा कि अभियान का उद्देश्य कोई भी पात्र परिवार सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं के लाभ से वंचित न रहे।
📌 27 अगस्त 2026 से 15 फरवरी 2027 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार जिले के अनुसूचित जाति टोलों में श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर आयोजित किए जाएंगे।
#SantRavidasJayanti #SamrastaSankalpAbhiyan #VikasShivir #Aurangabad #Barun #DistrictAdministration #JanKalyan #SarkariYojana
SC&ST Welfare Dept. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar
Aurangabad, Bihar | Aug 27, 2026