देवीपुर: लालडीह गांव में सोमवार दोपहर पटाखा फोड़ने से किशोर झुलसा, सदर अस्पताल में भर्ती
देवीपुर थाना क्षेत्र के लालूडीह गांव में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे पटाखा फोड़ने के दौरान एक किशोर झुलस गया। घायल किशोर की पहचान आदित्य राज के रूप में की गई है। घटना के बाद परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो वे उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे वार्ड में भर्ती कर लिया। बताया जाता है कि किशोर घर के