पटना ग्रामीण: खाजेकला थाना क्षेत्र में शराब के खिलाफ छापेमारी, 41 लीटर देशी शराब बरामद
पटना के खाजेकला थाना क्षेत्र में आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस टीम ने अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 41 लीटर अवैध देशी शराब बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में रविवार शाम करीब 4 बजे पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।