खुरई: सिलोधा चाँदखेड़ी रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, बाइक सवार की मौके पर मौत
Khurai, Sagar | Sep 27, 2026 रविवार को देहात थाना क्षेत्र के सिलोधा चांदखेड़ी रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकराई, बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत, मृतक कनऊ गांव निवासी 32 वर्षीय प्रकेश पिता परम आदिवासी बताया जा रहा है,देहात थाना पुलिस ने दोपहर 3 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव पारिजनों को सौंपा मर्ग कायम कर मामला जाँच में लिया।