बेतिया: विवादों में घिरा मिल्लत अकैडमी, खतरे में शिक्षकों और बच्चों का भविष्य
स्थानीय स्तर पर शिक्षा का एक प्रमुख केंद्र माने जाने वाला मिल्लत अकैडमी विद्यालय इन दिनों गंभीर विवादों से जूझ रहा है। वर्ष 1981 में स्थापित यह विद्यालय लंबे समय से क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा प्रदान करता आ रहा है। यहां वर्ष 1984 से प्राचार्य पद पर कार्यरत जाफीर आलम ने अपना पूरा जीवन इस संस्थान को समर्पित कर दिया है