हरिहरगंज: हरिहरगंज प्रखंड कार्यालय में सांसद प्रतिनिधि कार्यालय का उद्घाटन, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया
हरिहरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में सांसद प्रतिनिधि कार्यालय का भव्य उद्घाटन शुक्रवार के दोपहर 2:00 बजे विधिवत पूजा-अर्चना के बाद संपन्न हुआ। हरिहरगंज नगर पंचायत की अध्यक्ष कुमारी शीला चौधरी, सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन, वैश्य जागृति मंच के अध्यक्ष गंगा जायसवाल, संरक्षक भोला गुप्ता एवं सत्येंद्र पासवान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया।