बिक्रम: कनपा पुल पर अंजनी सिंह के समर्थकों ने किया सड़क जाम, की अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग
Bikram, Patna | May 27, 2025 बिक्रम प्रखंड अंतर्गत कनपा पुल पर मंगलवार की सुबह 11 बजे मुखिया पति अंजनी सिंह के समर्थकों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का मांग है की जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी हो। प्रर्दशन कर रहे लोगों ने बताया कि बीते 21 मई की रात कुशवाहा कनपा गांव में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा था। जहां सैदाबाद कनपा पंचायत के मुखिया पति अंजनी सिंह मौजूद थे।