जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर फायर मॉक ड्रिल का आयोजन
जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर संभावित अग्निकांड एवं आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से SDRF उत्तराखंड पुलिस, उत्तराखंड अग्निशमन एवं आपात सेवा, एयरपोर्ट प्रबंधन तथा अन्य संबंधित एजेंसियों द्वारा संयुक्त फायर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
मॉक ड्रिल के दौरान खोज एवं बचाव (Search & Rescue), घायलों को सुरक्षित निकालने, प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने तथा विभिन्न एजेंसियों के मध्य समन्वित आपदा प्रतिक्रिया का व्यावहारिक अभ्यास किया गया।
इस संयुक्त अभ्यास का उद्देश्य सभी संबंधित एजेंसियों की तैयारियों का आकलन करना तथा वास्तविक आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है।
#UttarakhandPolice #SDRFUttarakhandPolice #FireService #FireMockDrill JollyGrantAirport