देवबंद: नागल में बिना सूचना पेड़ काटने पर किसान सेना भड़की, रेलवे प्रशासन को आंदोलन की चेतावनी दी
नागल क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा में रेलवे लाइन के कार्य के दौरान किसान के तीन कीमती पेड़ काटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रेलवे कर्मचारियों ने किसान को बिना सूचना दिए और बिना मुआवजा दिए पेड़ों को काट दिया। घटना से किसानों में आक्रोश फैल गया। किसान संगठन ने इस घटना पर नाराजगी जताई है।