अशोक नगर: पकरोड के पास बाइक फिसलने से युवक घायल, ज़िला अस्पताल में भर्ती
अशोकनगर। जिले के पाकडोर के पास बुधवार रात करीब 9 बजे एक युवक सड़क हादसे में घायल हो गया। जानकारी के अनुसार रविन्द्र पुत्र नाथू लाल अहिरवार उम्र 26 वर्ष निवासी गुना, पिपरिया जा रहा था। इसी दौरान पाकडोर के पास उसकी मोटरसाइकिल अचानक फिसल गई, जिससे वह घायल हो गया हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया