सदर: हिंदी पत्रकारिता दिवस पराड़कर भवन में डिजिटल युग एवं हिंदी पत्रकारिता की चुनौतियों पर संगोष्ठी आयोजित
Sadar, Varanasi | May 30, 2026 वाराणसी। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर काशी पत्रकार संघ द्वारा पराड़कर भवन में "डिजिटल युग में हिन्दी पत्रकारिता की चुनौतियाँ और संभावनाएँ" विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने सोशल मीडिया, फेक न्यूज, डिजिटल प्लेटफॉर्म और बदलती पाठक संस्कृति पर विस्तार से चर्चा की।