धुरकी: धुरकी को मिला 50वां बीडीओ, अनुरंजन झा ने संभाला प्रखंड का प्रभार
Dhurki, Garhwa | Jun 19, 2026 धुरकी प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार 1बजे अनुरंजन झा ने धुरकी के 50वें प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने अंचल अधिकारी विमल कुमार सिंह से विधिवत रूप से प्रखंड का संपूर्ण प्रभार लिया। प्रभार हस्तांतरण की सभी विभागीय औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अंचल अधिकारी विमल कुमार सिंह ने उन्हें बुके भेंट कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।