हलसी: दोगाय गांव से पुलिस ने महुआ शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश किया
अमहरा थाना की पुलिस ने दोगाय गांव से 4 लीटर महुआ शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. जिसे मंगलवार अपराह्न 2:20 बजे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. पुलिस के मुताबिक मामले में पटना जिला के घेासबारी थाना अंतर्गत रामनगर गांव के रहने वाले बिनेश्वर मांझी के पुत्र राजा राज को गिरफ्तार किया गया.