बांका जिले के एक गांव से हाई स्कूल पढ़ने गई एक किशोरी के अचानक गायब हो जाने का मामला रविवार की शाम 4 बजे को सामने आया है। जानकारी के अनुसार, किशोरी शनिवार की सुबह रोजाना की तरह खैरा हाई स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन स्कूल के समय समाप्त होने के बाद भी वह घर नहीं लौटी। मामले को लेकर परिजन ने थाना में आवेदन दिया।