गया टाउन सीडी ब्लॉक: विश्व पर्यावरण दिवस पर गांधी मैदान में किया गया वृक्षारोपण, आशा सिंह मोड़ मार्केट को कचरा मुक्त बनाने का लिया संकल्प
गया नगर निगम द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर गांधी मैदान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महापौर बीरेन्द्र कुमार, नगर आयुक्त अभिषेक पलासिया, स्वच्छता पदाधिकारी चंदन कुमार तथा एयर पॉल्यूशन एक्शन ग्रुप (A-PAG) के प्रतिनिधियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।