शाहपुर: तवा नदी क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार पर शाहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 टन कोयला सहित ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
Shahpur, Betul | May 17, 2026 अवैध उत्खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 3 टन अवैध कोयला एवं एक बिना नंबर का ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त किया है। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर जिलेभर में अवैध गतिविधियों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी मौजूद रहे।